Search This Blog

General Management Part – 3 Most Important For Vyapam

सामान्य प्रबंधन ( General Management ) Part – 3 ( Most Important For Vyapam )

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सब ? I Hope कि आप सब की पढ़ाई अच्छी चल रही होगी !!

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको सामान्य प्रबंधन ( General Management ) के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण QUESTION AND ANSWER उपलब्ध कराएंगे , जो कि आपको व्यापम ( Vyapam ) के आने वाले सभी Exams के लिए महत्वपूर्ण होंगे !! जैसा कि आप सभी जानते हैं की सामान्य प्रबंधन ( General Management ) आजकल व्यापम के बहुत सारे Exams में पूछा जाने लगा है !

सामान प्रबंधन से संबंधित है हमारा 3rd Part है ! इसके दो पार्ट हमारी बेबसाइट पर आ चुके है जिन्हें आप नीचे दी हुई लिंक पर Click करके पढ सकते हैं ! इसके अन्य Part भी हम आपको इसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएंगे , तो आप हमारी वेबसाइट को Regularly Visit करते रहिएगा !!
  • SWOT का फुल फॉर्म क्या है – Strength ( ताकत ) , Weakness ( कमजोरी ) , Opportunity ( अवसर ) , Threats ( खतरा )
  • विपणन मिश्रण  ( Marketing Mix ) की अवधारणा का प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया – फिलिप कोटलर
  • Benchmarking क्या है – सफल व्यवसाय के साथ तुलना
  • जब सहायक बही की गणना के दौरान कोई  गलती होती है , तो उसे क्या कहा जाता है – Error of Costing
  • औपचारिक संगठन में अनौपचारिक संप्रेषण जाना जाता है – अंगूरीलता के रूप मे
  • नियोजन होता है – भविष्य काल के लिए
  • “निर्णयन विभिन्न विकल्पों के मध्य चयन है” यह कथन किसका है – पीटर एफ ड्रकर का
  • निर्णयन के संदर्भ में निम्न में से क्या सही है – निर्णयन नियोजन का अंग है
  • नियोजन मार्ग की सबसे बड़ी समस्या क्या है – भावी परिस्थितियों की अनिश्चितता
  • नियोजन की प्रक्रिया किसके निर्धारण के साथ शुरू होती है – लक्ष्य एवं उद्देश्य
  • कार्यात्मक संगठन का क्या अर्थ है – विभागीकरण के आधार पर कार्यों की प्रकृति
  • कौन सा कुशल प्रबंध का आधार है – निर्णयन
  • नियोजन का आधार क्या होता है – पूर्वानुमान
  • प्रबंध के कार्यों में कौनसा कार्य प्रबंध का हृदय कहा जाता है – नियोजन
  • समादेश की एकता का क्या अर्थ है – अधीनस्थ का केवल एक अधिकारी के प्रति उत्तरदायित्व
  • क्रियाओं को विभिन्न स्तरों में विभाजित करना क्या कहलाता है – पदसोपान प्रक्रिया
  • प्रबंध के किस सिद्धांत के अंतर्गत अंगूठा छाप के प्रतिस्थापन पर बल दिया जाता है – वैज्ञानिक प्रबंध सिद्धांत
  • नीति निर्धारण किसका भाग है – नियोजन का
  • संगठन का सबसे लोकप्रिय प्रारूप है – समिति संगठन ( Staff )
  • प्रशिक्षण किसमें वृद्धि करता है – ज्ञान अनुभव व कौशल मे
  • पदोन्नति व स्थानांतरण भर्ती के किस प्रकार के स्त्रोत है – आंतरिक स्त्रोत
  • “मजदूरी एक अनुबंध के अंतर्गत दी गई है वह राशि है , जो नियोक्ता द्वारा श्रमिकों को उसकी सेवाओं के बदले में दी जाती है” यह कथन किसका है – बेंहम का
  • आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए जो सामाजिक ढांचा बन जाता है बह क्या कहलाता है – अनौपचारिक संगठन
  • “मजदूरी वह आय हैं जो कर्मचारी को उसके कार्य के बदले में प्राप्त होती है” यह कथन किसका है –  जोड़
  • मजदूरी का “जीवन स्तर सिद्धांत” किसने दिया है – कार्ल मार्क्स व डॉ मार्शल ने
  • “जीवन निर्वाह” मजदूरी का सिद्धांत किसने दिया है – डेविड रिकार्डो व लासले ने
  • “मजदूरी कोष” सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया – जॉन स्टुअर्ट मिल
  • “मजदूरी का आधुनिक सिद्धांत” किसके द्वारा दिया गया – जे आर हिम्ल
  • “न्यूनतम मजदूरी वह मजदूरी है जो श्रमिक तथा उसके परिवार की भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करें” यह कथन किसके द्वारा दिया गया है – अखिल भारतीय सेवायोजक संगठन
  • “उचित मजदूरी का सिद्धांत” किसने दिया – मार्शल एवं पीगू
  • निर्वाह मजदूरी की परिभाषा किसने दी – हिगिंस
  • भारत में लेखा मानक -1 इस विषय में व्याख्या करता है – लेखांकन नीतियों का प्रकटीकरण
  • आवेदन प्रपत्र पर विवरणों के लिए क्या शब्द दिया जाता है , जिसमें सामान्य रूप से उम्मीदवार का नाम , जन्म तिथि , लिंग , विवाह की स्थिति , पता आदि शामिल होती है – व्यक्तिगत जानकारी
  • लेखाकरण का प्राथमिक कार्य – वित्तीय लेन-देन से संबंधित होता है
  • आकस्मिक देयताएं कहां दिखाई जाती है  – तुलन पत्र के लिए लेखा पर नोट्स
  • प्रशिक्षण के किस क्षेत्र में एक कर्मचारी को उसके समस्याओं को सफलतापूर्वक निपटान करने के लिए तैयार किया जाता है – समस्या समाधान प्रशिक्षण
  • किस नियम के अंतर्गत ट्रायल बैलेंस का मिलान हमेशा होना चाहिए – प्रत्येक डेबिट का एक तदनुरूप क्रेडिट होता है
  • राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति , कार्यकारी निदेशक आदि किस स्तर के प्रबंधक होते हैं – शीर्ष प्रबंधक
  • धन वक्तव्यों के उपयोग और स्त्रोतों को किसके हिस्से के रूप में परीक्षित किया जाएगा – निधि प्रवाह विश्लेषण
  • प्रतिफल की आवश्यकता दर जो ऋण निवेश को शेयरधारकों के हितों का संरक्षण करने के लिए बनाई जाती है – ऋण की लागत ( Cost of Debt )
  • कौन सी प्रणाली प्रबंधकों को परिष्कृत प्रणालियों विकसित करने में मदद करता है , जिससे सूचना पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा – कंप्यूटर आधारित सूचना प्रणाली
  • पूंजीगत व्यय कहां दिखाई देता है – बैलेंस शीट में
  • नियंत्रण विस्तृति को निर्धारित करने का सूत्र किसने प्रस्तुत किया – वी.ए. ग्रेक्युनास
  • मुद्रास्फीति की वजह से मुद्रा का मूल्य – समय के साथ कम हो जाता है
  • मुद्रा मूल्य में कमी के कारण – व्यक्ति भविष्य की तुलना में वर्तमान में उपभोग करना पसंद करता है
  • मुद्रा का मूल्य अलग-अलग समय बिंदुओं पर – अलग-अलग होता है
  • एक अनूठा प्रतीक जो कि ब्रांड का एक हिस्सा होता है , किस रूप में जाना जाता है – लोगो
  • संख्यात्मक पदों में दी गई भविष्य अवधि के अपेक्षित परिणामों को संदर्भित करता है – बजट
  • किस व्यक्तिगत मूल्यांकन गतिविधियों में  मूल्यांकनकर्ता को कर्मचारी के व्यवहार के प्रबल एवं कमजोर पहलुओं को वर्णन करने के लिए कहा जाता – निबंध मूल्यांकन
  • कौन सी प्रबंधन शैली उत्पादन के प्रति निम्न सरोकार और लोगों के प्रति निम्न सरोकार के द्वारा अभिलक्षित की जा सकती है – अबंधता ( अहस्तक्षेपि )
  • शॉप फ्लोर कार्यकर्ता किस स्तर के प्रबंधक के साथ जुड़े रहते हैं – निम्नस्तरीय प्रबंधकों के साथ
  • कच्चे माल की खरीद के लिए भुगतान और बिक्री से नगद की वसूली के बीच के समय अंतराल को क्या कहा जाता है – नगद चक्र ( Cash Cycle )
  • लोगों को आंकने की प्रवृत्ति जोकि उस समूह के अवगम पर आधारित है जिससे भी संबंधित होते हैं क्या कहलाती है – रूढ़िबद्धता ( स्टीरियोटाइपिंग )
  • नेतृत्व के कौन से सिद्धांत के अंतर्गत माना जाता है कि नेताओं में कुछ सहज व्यक्तिगत लक्षण होते है – नेतृत्व का विशेषक सिद्धांत
  • किसका प्रयोग अधीनस्थों की गतिविधियों को मापने और सही करने के लिए किया जाता है , जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कार्यक्रम योजनाओं के अनुरूप है – नियंत्रण
  • एक मशीन की खरीददारी किस का एक उदाहरण है – पूंजी व्यय का
  • लेन-देन के अभिलेखन , वर्गीकरण और संक्षिप्तीकरण की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है – बहीखाता लेखन
  • एक वित्तीय विवरण में पैसे छोड़ना और आंकड़ों का निकटन करना किस पर आधारित होता है – माद्दा अवधारणा ( Materiality Concept )
  • रोकड़ बही के अनुसार बैंक ओवरड्राफ्ट क्या है – जमा शेष ( Credit Balance )
  • कौन लोग व्यक्तिनिष्ठता , विचारों की भीतरी दुनिया , भावनाओं और विचारों पर केंद्रित रहते हैं – अंतर्मुखी ( Introvert )
  • सामान्य स्टॉक के एक शेयर का बाजार मूल्य किसके द्वारा निर्धारित किया जाता है – शेयर खरीदने और बेचने वाले व्यक्तियों के द्वारा
  • एक ब्रांड का एक मौखिक हिस्सा है, जिसे बोला या लिखा जा सकता है , किस नाम से जाना जाता है – ब्रांड नाम
  • वातावरण के रूपांकन और रखरखाव की प्रक्रिया जिसमें समूह में कार्य कर रहे व्यक्ति कुशलतापूर्वक संसाधनों का प्रयोग कर रहे होते है क्या कहलाता है – प्रबंधन
  • वह समय अवधि क्या कहलाती है जिसमें स्थाई परिसंपत्ति के निवेश को पुनः प्राप्त किया जाता है – भुगतान वापसी की अवधि ( पे बैक )

TAG – General Management in Hindi Notes , General Management in Hindi PDF Free Download , General Management Questions in Hindi , General Management Quiz Questions and Answers , General Management for Labour Inspector , General Management for Vyapam Exam , General Management Notes in Hindi , Vyapam General Management , General Management PDF , Samanya Prabandhan PDF ,Labour Inspector , Samanya Prabandhan PDF in Hindi For Vyapam Exams
Previous
Next Post »